Breaking News

सूरत: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी डंपर गाड़ी से कार टकराई, 4 लोगों की मौत     |   SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा टला     |   एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता     |   छत्तीसगढ़: बालोद में एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 7 घायल     |   यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात     |  

Riyan Parag Surgery: सफल रही रियान पराग के कंधे की सर्जरी, रिहैब के बाद करेंगे मैदान पर वापसी

Riyan Parag Surgery: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का गुरुवार को दाहिने कंधे का सफल ऑपरेशन हुआ। पराग ने रॉयल्स को आईपीएल 2026 के प्लेऑफ तक पहुंचाया था । उनका ऑपरेशन कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में डॉ. दिनशॉ परदीवाला की देखरेख में हुआ।

रियान पराग जल्द ही बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना स्वास्थ्य लाभ शुरू करेंगे और अब संभावना है कि वे अगस्त के तीसरे सप्ताह में शुरू होने वाले दिलीप ट्रॉफी के साथ 2026-27 घरेलू सीजन के एक बड़े हिस्से में नहीं खेल पाएंगे।

बीसीआई के एक सूत्र ने बताया, "फिलहाल उनकी वापसी के लिए कोई निश्चित समयसीमा नहीं है, क्योंकि हमारा पूरा ध्यान उनके पूर्ण स्वास्थ्य लाभ पर है।" असम के 24 वर्षीय क्रिकेटर को मूल रूप से दांबुला में चल रही ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए का उप-कप्तान नामित किया गया था, लेकिन हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा।

पराग ने इंस्टाग्राम पर कहा कि "आखिरकार कंधे की चोट ठीक हो गई। जो लोग पूछ रहे थे, उनके लिए बता दूं कि सर्जरी हो चुकी है और सफल रही। पिछले दो साल मेरे लिए ऐसे इम्तिहान लेकर आए जिनकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। अच्छे दिन भी थे, निराशा भरे दिन भी थे, और ऐसे दिन भी थे जब सिर्फ एक मैच खेलना ही मुश्किल हो गया था।

"लेकिन मैं इसे किसी और तरह से नहीं चाहता था। अब एक नई चुनौती है - रिकवरी, रिहैब और धैर्य। मैं जल्द ही अपने पसंदीदा खेल में वापसी करूंगा। फिर मिलेंगे" त्रिकोणीय टूर्नामेंट में पराग की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में शामिल किया गया और वे श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के खिलाफ कुल 150 रन बना चुके हैं।