Breaking News

कई देशों में Apple की सेवाएं ठप, आईक्लाउड और ऐप्पल पे प्रभावित     |   रूस में बड़ा विमान हादसा, सेना का An-12 प्लेन क्रैश, क्रू समेत 19 लोगों की मौत     |   इजरायल में नेतन्याहू को झटका, आइजनकोट गुट ने अपना स्पीकर चुना     |   Nvidia की तिमाही बिक्री ने रचा इतिहास, पहली बार 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार     |   पुणे के टिंबर मार्केट में आग का तांडव, 50 से अधिक दुकानें आईं चपेट में     |  

BGT: 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट की शुरुआत, सीरीज में बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेंगी दोनों टीमें

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में गुरूवार से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला जाएगा। दोनों टीमें मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर आमने-सामने होंगी। इस समय सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। दोनों टीमें बॉक्सिंग डे टेस्ट जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

बॉक्सिंग डे से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया ने क्रिसमस पर ऑप्शनल प्रैक्टिस का सेशन रखा। ट्रेविस हेड नेट्स में मैदान पर नजर आए। प्रैक्टिस के दौरान वे गेंदों को बहुत जोर से हिट कर रहे थे

कप्तान पैट कमिंस ने कहा  कि बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हेड एमसीजी में बड़ा स्कोर बनाने के लिए बेताब हैं। मेहमान यानी टीम इंडिया के बल्लेबाजों की हालत बहुत ज्यादा अच्छी नहीं है। अनुभवी और युवा दोनों तरह के बल्लेबाज एक-दो पारी को छोड़कर सीरीज में बहुत अच्छा नहीं कर पाए हैं।