Breaking News

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती     |   फंदे से लटका मिला ममता बनर्जी के करीबी और बंगाल असेंबली के पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव     |   कर्नाटक लोक भवन आज से 18 अगस्त तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा     |   सबरीमाला मंदिर आज शाम चिंगम महीने की पूजा के लिए खुलेगा, कल से श्रद्धालुओं को दर्शन     |   राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से 14 सितंबर तक आम लोगों के लिए खुलेगा     |  

Ranji Trophy: ऋषभ पंत ने भी किया निराश, सिर्फ 1 रन पर खत्म हुई पारी

भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में गुरुवार को भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शो देखने को मिला है। रणजी ट्रॉफी के दूसरे फेज के पहले मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सौराष्ट्र के खिलाफ सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए।

पंत ने गुरुवार को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम ग्राउंड में सौराष्ट्र के खिलाफ मैच के दौरान 10 गेंदों पर सिर्फ एक रन बनाया। 27 साल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने दिसंबर 2017 के बाद से रणजी ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लिया था। भारत के हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जड़ेजा भी सौराष्ट्र की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद फिट होने की स्थिति में सभी खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य कर दिया है। इसके बाद ही इन खिलाड़ियों ने अपनी अपनी टीमों के लिए खुद को उपलब्ध रखा।