Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

राहुल और जुरेल एमसीजी में भारत ए का दूसरा मैच खेलेंगे

सीनियर बैटर के. एल. राहुल और राष्ट्रीय टीम के रिजर्व (वैकल्पिक) विकेटकीपर ध्रुव जुरेल सात नवंबर से एमसीजी में भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच शुरू होने वाले दूसरे ‘अनौपचारिक टेस्ट’ के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। ये 22 नवंबर से शुरू होने वाले पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया में फील्ड पर वक्त दे पाएंगे।  

राहुल और जुरेल न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम में थे। राहुल ने इस सीरीज का शुरुआती मैच खेला था लेकिन इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले जुरेल को ऋषभ पंत की वापसी के बाद किसी मैच में मौका नहीं मिला है।