Breaking News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की माता जी का निधन, उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में ली अंतिम सांस     |   अमेरिकी सिस्टम पर साइबर हमले में विदेशी हाथ का सबूत नहीं, FBI ने साफ की स्थिति     |   खाटूश्यामजी: भोजनालय में लगी भीषण आग, मंदिर के निकास मार्ग पर मची अफरा-तफरी     |   कावेरी जल विवाद में तमिलनाडु को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 11 TMC अतिरिक्त पानी की मांग खारिज     |   नेपाल के PM बालेन्द्र शाह 22 नवंबर से भारत दौरे पर, PM मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता     |  

आरसीबी के मैक्सवेल ने आईपीएल 2024 से लिया ब्रेक

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के ऑल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इंडियन प्रीमियर लीग से ब्रेक लेने का फैसला किया है। उन्होंने इस फैसले के लिए अपनी खराब बल्लेबाजी फॉर्म को जिम्मेदार ठहराया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी के मैच में मैक्सवेल नहीं दिखे थे। पहले इसकी वजह मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में लगी उंगली की चोट को बताया गया था। हालांकि बाद में उन्होंने खुद को टीम से बाहर करने की बात स्वीकार कर ली।

मैक्सवेल के करियर में ये दूसरी बार है जब उन्होंने खुद को तैयार करने के लिए क्रिकेट मुकाबलों से किनारा कर लिया है। इससे पहले अक्टूबर 2019 में भी उन्होंने ऐसा ही ब्रेक लिया था। तब उन्होंने कहा था कि उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से आराम की जरूरत है। इसके कुछ महीने बाद 35 साल के खिलाड़ी ने वापसी की थी। इस आईपीएल सीजन में छह मैचों में मैक्सवेल ने बल्ले से कोई महत्वपूर्ण योगदान नहीं दिया है। इन छह मैचों में उन्होंने 5.33 की औसत और 94 की स्ट्राइक रेट से मात्र 32 रन बनाए हैं।