Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

Uttarakhand: पौडी जिले में तीरंदाजी प्रतियोगिता की हुई शुरुआत, सौ से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में पहली बार स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने स्टेट लेवल की तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का आयोजन कंडोलिया मैदान में किया गया, जिसमें प्रदेश के छह जिलों से 100 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आज तीन दिन की तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि इस खेल प्रतियोगिता से स्टूडेंट आने वाले समय में तीरंदाजी में अपना फ्यूचर बना सकेंगे।

खेल अधिकारी संदीप डुकलान ने बताया कि इससे पहले कोटेदार में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। पहली बार पौड़ी में हो रही इस तीरंदाजी प्रतियोगिता से यहां  लोग भी काफी खुश हैं और स्टूडेंट भी बड़े उत्साह के साथ इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं।