पैरालंपिक में वुमेन सिंगल एसयू 5 कैटेगरी में सोमवार को भारतीय शटलर तुलसिमति मुरुगेसन ने सिल्वर और मनीषा रामदास ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
फर्स्ट रैंकिंग वाली 22 साल की तुलसिमति ने फाइनल में चीन के मौजूदा चैंपियन यांग क्यूक्सिया के खिलाफ 17-21, 10-21 से हारने से पहले कड़ी मेहनत की।
बगल के कोर्ट में खेल रही दूसरी रैंकिंग वाली मनीषा ने तीसरी रैंकिंग वाली डेनमार्क की कैथरीन रोसेनग्रेन को 21-12, 21-8 से हराकर कांस्य पदक जीता।एसयू 5 कैटेगरी उन एथलीटों के लिए है जिनके हाथों में दिव्यांगता है।