Breaking News

रूस-यूक्रेन शांति वार्ता के बीच पुतिन और लुकाशेंको की मुलाकात, मानवीय मदद पर हुई चर्चा     |   दिल्ली के नांगली विहार में सीवर में गिरा 4 साल का बच्चा, NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं     |   पंजाब में पराली जलाने का आंकड़ा 5000 पार, किसानों पर 79.75 लाख रुपये का जुर्माना     |   दिल्ली में प्रदूषण बरकरार, इंडिया गेट के आसपास AQI 242     |   लंदन में भारत विरोधी प्रदर्शनों पर 50 भारतीय संगठनों ने राष्ट्रपति मुर्मु को लिखी चिट्ठी     |  

IPL 2026: हार्दिक पंड्या पर लगा मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना, एक डिमेरिट अंक भी मिला

IPL 2026: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान क्रिकेट के सामान का गलत इस्तेमाल करने के लिए उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और एक डिमेरिट अंक दिया गया है।

बुधवार को हुए इस मैच के दौरान पंड्या ने निराशा में विकेट की गिल्लियां गिरा दी थीं। उन्हें आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन करते हुए पाया गया। ईडन गार्डन्स में हुए इस मैच में मुंबई इंडियंस चार विकेट से हार गई थी। पंड्या ने अपने रन-अप पर वापस जाते समय विकेट की गिल्लियां जोर से गिरा दी थीं।

आईपीएल ने एक बयान में कहा, ‘‘हार्दिक पंड्या को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करते हुए पाया गया जो ‘मैच के दौरान क्रिकेट के सामान या कपड़ों, मैदान के सामान और फिटिंग्स का गलत इस्तेमाल’ करने से संबंधित है। ’’

इसमें कहा गया, ‘‘यह घटना मैच की दूसरी पारी के 10वें ओवर की चौथी गेंद पर हुई, जब हार्दिक पंड्या ने अपने रन-अप पर वापस जाते समय विकेट की गिल्लियां गिरा दी थीं।’’ आईपीएल में चार से सात डिमेरिट अंक जमा होने पर एक मैच का निलंबन लगता है। पंड्या ने उल्लघंन और मैच रेफरी राजीव सेठ द्वारा लगाई गई सजा को स्वीकार कर लिया। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस साल आईपीएल प्ले-ऑफ में जगह बनाने की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है।

टीम का यह सत्र बहुत खराब रहा है और उसने अब तक सिर्फ चार मैच जीते हैं। अब टीम सत्र का अपना आखिरी मैच रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।