Breaking News

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |   आर्मी चीफ ने CWG में शानदार प्रदर्शन करने वाले सेना के खिलाड़ियों से मुलाकात की     |   नैनीताल: रामगढ़ के पास टेम्पो ट्रैवलर खाई में गिरा, 20 लोग घायल, एक की हालत गंभीर     |  

IND vs PAK: हाथ नहीं मिलाने पर बिलबिलाई पाकिस्तानी टीम, भारत के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

पाकिस्तान ने एशिया कप मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों का उनके खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार करने को लेकर एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) में विरोध दर्ज कराया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार देर रात जारी किए गए बयान में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम की सात विकेट से जीत के बाद भारतीय टीम के व्यवहार को खेल भावना के अनुरूप नहीं करार दिया।

पीसीबी के बयान में कहा गया, ‘‘टीम मैनेजर नवीद चीमा ने भारतीय खिलाड़ियों के हाथ न मिलाने के व्यवहार पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। इसे खेल भावना के प्रति अनुचित और खेल के खिलाफ माना गया। इसके विरोध में हमने अपने कप्तान को मैच के बाद के पुरस्कार वितरण समारोह में नहीं भेजा। ’’

इस संबंध में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने कहा था कि विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने का निर्णय अप्रैल में पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के परिवारों के साथ एकजुटता दिखाने का उनका तरीका है।

कश्मीर में हुए कायराना हमले और उसके बाद मई में सीमा पार आतंकी ढांचे पर भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने थीं।