Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

पीएम मोदी ने गेमिंग इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर की बात

देश में गेमिंग इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सात गेमर्स से मुलाकात की थी। इन सात हस्तियों में उत्तराखंड के हल्द्वानी के अंशु बिष्ट भी शामिल थे। सोशल मीडिया हैंडल पर एक करोड़ से अधिक फॉलोअर्स वाले बिष्ट कहते हैं कि वो प्रधानमंत्री से मिलने के लिए बहुत क्रेजी थे।

अंशु बिष्ट कहते हैं कि देश के टॉप गेमर्स के साथ आधे घंटे की बातचीत के दौरान, पीएम मोदी ने देश में ई-गेमिंग इंडस्ट्री के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी चर्चा की। अंशु बिष्ट यूट्यूब पर गेमिंग चैनल चलाते हैं, जहां वो माइनक्राफ्ट जैसे गेम के वीडियो बनाते हैं। बिष्ठ का कहना है कि ई-गेमिंग की दुनिया में खुद को स्थापित करने में उन्हें पांच साल लग गए। प्रधानमंत्री से मिलने वाले वीडियो गेमर्स में अंशु बिष्ट के साथ तीर्थ मेहता, पायल धारे, अनिमेष अग्रवाल, नमन माथुर, मिथिलेश पाटनकर और गणेश गंगाधर भी थे।