Breaking News

सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |   80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं     |   स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिकी विदेश मंत्री की भारत को बधाई     |   स्वतंत्रता दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी शुभकामनाएं, वीर शहीदों को किया नमन     |  

IPL 2025: ब्लैक आउट के कारण PBKS-DC का मैच रद्द, भीड़ को बाहर निकाला गया

PBKS vs DC: पड़ोसी शहर जम्मू और पठानकोट में हवाई हमले की चेतावनी के बाद गुरुवार को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल मैच बीच में ही रद्द कर दिया गया है। इससे भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष के कारण पूरी लीग के रद्द होने का खतरा पैदा हो गया। 

पंजाब की टीम 10.1 ओवर में एक विकेट पर 122 रन बना चुकी थी जब लाइटें चली गईं, लेकिन इसका कारण पहले ‘फ्लडलाइट’ की खराबी बताया गया था। बारिश के कारण खेल निर्धारित समय से देरी से शुरू हुआ था। आखिरकार टीमों और दर्शकों को उनकी सुरक्षा के लिए स्टेडियम से बाहर निकाला गया।