Breaking News

अमेरिका का दावा- ईरानी नौसेना के 150 से ज्यादा जहाजों को तबाह किया गया     |   ईरान जंग में हम जीत के करीब: अमेरिकी रक्षा मंत्री का बयान     |   होर्मुज नाकेबंदी के बीच ट्रंप का संदेश- हमसे तेल खरीदें या अपना तेल लें     |   IAS चंचल कुमार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया     |   शीतला माता मंदिर भगदड़: मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख रुपये देगी बिहार सरकार     |  

CM धामी ने की खिलाड़ियों की सराहना, बोले- हमारे खिलाड़ियों की उपलब्धियों से हमारा सिर ऊंचा होता है

Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत अब ओलंपिक जैसे आयोजनों में सिर्फ भागीदार नहीं रह गया है, बल्कि पदक विजेता के रूप में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। उन्होंने कहा, "आज जब हम ओलंपिक खेलों की बात करते हैं, तो हमारे खिलाड़ियों की उपलब्धियों से हमारा सिर ऊंचा हो जाता है।"

उन्होंने कहा, "चाहे वो नीरज चोपड़ा का भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतना हो, चाहे वह पीवी सिंधु हो, मीराबाई चानू हो, या लवलीना जैसी हमारी बेटियों के संघर्ष की गाथा हो, या भारतीय हॉकी टीम की शानदार वापसी हो, हर खिलाड़ी ने साबित कर दिया है कि भारत ओलंपिक में सिर्फ एक भागीदार नहीं है। भारत एक विजेता के रूप में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है।"