Breaking News

दिल्ली दंगे: उमर खालिद की जमानत याचिका फिर खारिज     |   हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस के जनरल कोच में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी     |   केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने Re-NEET की तैयारियों पर समीक्षा बैठक की     |   विधायक रविंद्र भाटी ने खुद को आग लगाने की कोशिश की     |   दिल्ली में प्रदूषण लेवल 208 के पार पहुंचा, ग्रेप 1 लागू     |  

IPL 2026: लक्ष्य आसान नहीं था, पिच पर गेंद नीची रह रही थी', प्ले ऑफ में क्वालिफाई करने के बाद बोले हेनरिक क्लासेन

IPL 2026: आईपीएल में एसआरएच के मध्य क्रम के धुआंधार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने माना है कि एमए चिदंबरम स्टेडियम की मुश्किल पिच पर सीएसके के खिलाफ 181 रनों का पीछा करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने कहा कि 'पिच पर गेंद नीची रहती थी, जिससे बल्लेबाजी आसान नहीं थी।

दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन ने ईशान किशन के साथ मिलकर सीएसके के खिलाफ 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एसआरएच को जीत दिलाई। उन्होंने 26 गेंदों में 47 रन बनाए, जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल थे। इस जीत से एसआरएच प्लेऑफ में क्वालीफाई कर गई।

क्लासेन इस आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा 555 रन बना चुके हैं लिहाजा ऑरेंज कैप भी उन्हीं के पास है। क्लासेन ने कहा कि "शुरुआती कुछ गेंदों पर मैंने खुद को रोका और कहा, 'नहीं, मैं ऐसे नहीं खेल सकता।' पिच नीची थी। थोड़ी ऊपर-नीचे भी थी।'

"अगर हम आखिरी मैच जीत जाते हैं, तो मुझे लगता है कि हम अंक तालिका में एक या दो स्थान ऊपर आ सकते हैं।"