Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

IPL 2024: शिखर धवन को भरोसा, मुल्लांपुर का स्टेडियम हमारे लिए भाग्यशाली साबित होगा

Punjab: आईपीएल में पंजाब किंग्स के कप्तान और भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने पंजाब के लुधियाना में मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम को लेकर कहा कि नया स्टेडियम निश्चित रूप से पंजाब को सम्मान दिलाएगा और उनकी टीम के लिए भाग्यशाली साबित होगा।

शिखर धवन ने कहा कि वे नए स्टेडियम में खेलने के लिए बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि ये बहुत सुंदर स्टेडियम है और वे इस पर अच्छी शुरुआत की उम्मीद कर रहे हैं। 

पंजाब अब तक मोहाली के आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम में मैचों की मेजबानी करता रहा है। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम 2008 में बनना शुरू हुआ था। पीसीए यहां क्रिकेट के सभी फॉर्मेट जैसे आईपीएल, वनडे और टेस्ट की मेजबानी करने के लिए तैयार है।

नए बने मुल्लांपुर स्टेडियम में 23 मार्च को पहला आईपीएल मैच पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच खेला जाएगा।