Breaking News

सूरत: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी डंपर गाड़ी से कार टकराई, 4 लोगों की मौत     |   SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा टला     |   एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता     |   छत्तीसगढ़: बालोद में एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 7 घायल     |   यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात     |  

मुंबई इंडियंस के डिकॉक और राज बावा चोट के कारण IPL 2026 से बाहर

IPL 2026:  मुंबई इंडियन्स के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर राज अंगद बावा चोट के कारण बृहस्पतिवार को इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे सत्र से बाहर हो गए।

प्ले ऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी मुंबई इंडियन्स को अभी दो मैच और खेलने हैं। टीम बुधवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स से जबकि रविवार को राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी।

डिकॉक के बाएं हाथ की कलाई में चोट लगी है। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियन्स के घरेलू मुकाबले से पहले यह चोट लगी थी। बावा को पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम के पिछले मैच के दौरान दांए हाथ के अंगूठे में चोट लगी। डिकॉक ने मौजूदा सत्र में तीन मैच खेले। उन्होंने 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ सत्र के अपने पहले मैच में नाबाद 112 रन बनाए। उन्होंने अपना पिछला मैच 23 अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेला।

इसके बाद अभ्यास के दौरान कलाई में गेंद लगने के कारण वह सनराइजर्स के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल पाए।

बावा ने भी मुंबई के लिए मौजूदा सत्र में तीन मैच खेले। मुंबई इंडियन्स ने बयान में कहा, ‘‘क्विंटन और राज बावा दोनों ही अपने-अपने घरों में रिहैबिलिटेशन जारी रखेंगे। इसमें उन्हें मुंबई इंडियन्स की मेडिकल टीम का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा जिससे कि वे जल्द से जल्द खेल में वापसी कर सकें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुंबई इंडियन्स उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है और आईपीएल के दिशानिर्देशों के अनुसार उनके विकल्प की घोषणा की जाएगी।’’