Breaking News

'यह हादसा नहीं, हत्या है', दिल्ली के जनकपुरी हादसे पर राहुल गांधी का एक्स पोस्ट     |   दिल्ली: जनकपुरी हादसे को लेकर पुलिस ने जल बोर्ड के अधिकारियों पर केस दर्ज किया     |   लखनऊ में निर्माणाधीन होटल में भीषण आग, विभूति खंड थाने के पास बन रहे ताज पैलेस में मची अफरातफरी     |   अंडर 19 वर्ल्ड कप: भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को दिया 412 रन का टारगेट     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 36 पैसे गिरकर 90.70 पर बंद हुआ     |  

Noida: मोलेक्यूल्स इंडिया ने की शानदार जीत दर्ज, एस्टर अकादमी को 5 विकेट से हराया

Noida: कैप्टन शशिकांत शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के ओपन वर्ग में शुक्रवार को खेले गए दिन के तीसरे मुकाबले में मोलेक्यूल्स इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एस्टर क्रिकेट अकादमी को 5 विकेट से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लेते हुए मोलेक्यूल्स इंडिया ने एस्टर क्रिकेट अकादमी को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। एस्टर की ओर से अनिकेत सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 45 रन (26 गेंदों, 2 चौके, 4 छक्के) बनाए। उनके अलावा अभय चौहान ने 40 रन और सचिन भाटी ने 32 रन की अहम पारी खेली। एस्टर ने निर्धारित 15 ओवरों में 155 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। मोलेक्यूल्स की ओर से कार्तिक और अमान अली ने 2-2 विकेट हासिल किए।

जवाब में खेलने उतरी मोलेक्यूल्स इंडिया की शुरुआत शानदार रही। टीम के सलामी बल्लेबाज दिविजय रावत ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 65 रन (41 गेंदों, 9 चौके, 2 छक्के) की धुआंधार पारी खेली। उनके अलावा मोहित ने 24 रन और कार्तिक ने 20 रन नाबाद बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। मोलेक्यूल्स इंडिया ने 14.1 ओवर में 161/5 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

इस जीत के साथ मोलेक्यूल्स इंडिया ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। आज खेले गए तीनों मैचों में यह मुकाबला सबसे रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। मेन ऑफ़ द मैच रहे दिग्विजय रावत को डी सी ए के उपाध्यक्ष एवं पूर्व रणजी खिलाड़ी के एल तेजवानी ने ट्रॉफी एवं टी शर्ट देकर पुरस्कृत किया।