Breaking News

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती     |   फंदे से लटका मिला ममता बनर्जी के करीबी और बंगाल असेंबली के पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव     |   कर्नाटक लोक भवन आज से 18 अगस्त तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा     |   सबरीमाला मंदिर आज शाम चिंगम महीने की पूजा के लिए खुलेगा, कल से श्रद्धालुओं को दर्शन     |   राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से 14 सितंबर तक आम लोगों के लिए खुलेगा     |  

12 साल बाद रणजी ट्रॉफी में विराट कोहली की वापसी, इस टीम के खिलाफ खेलेंगे मुकाबला

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 2012 के बाद रणजी ट्रॉफी में अपना पहला मैच  खेलने के लिए तैयार हैं। कोहली 30 जनवरी से शुरू होने वाले दिल्ली बनाम रेलवे मैच में बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। 

कोहली गर्दन में खिंचाव की वजह से राजकोट में सौराष्ट्र के खिलाफ 23 जनवरी से शुरू होने वाले दिल्ली के आगामी मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि उन्होंने डीडीसीए यानी दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ को जानकारी दी है कि वे टीम के रणजी ट्रॉफी के आखिरी लीग मैच में खेलेंगे। 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया में सीरीज हारने के बाद अपने कॉन्ट्रैक्ट में शामिल क्रिकेटरों के लिए फिटनेस से जुड़ी कोई समस्या नहीं होने तक घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य कर दिया है। वहीं ऋषभ पंत छह साल में अपना पहला रणजी मैच खेलेंगे। वो राजकोट में सौराष्ट्र के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे।

विराट कोहली ने अपना आखिरी रणजी ट्रॉफी मैच 2012 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ गाजियाबाद में खेला था। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कोहली ने पहली पारी में 14 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 43 रन बनाए। 

शनिवार को चैंपियंस ट्रॉफी की टीम की घोषणा के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा घरेलू मैदान पर जम्मू कश्मीर के खिलाफ मुंबई की तरफ से खेलेंगे। शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और रविंद्र जडेजा समेत बाकी भारतीय खिलाड़ी भी अपनी-अपनी टीमों के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई देंगे।