Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश नाकाम, CISF जवानों ने एक संदिग्ध पकड़ा     |   पंजाब के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन को दी मंजूरी     |   अमेरिका-वेनेजुएला में सैन्य रिश्ते बहाल करने पर समझौता: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   'सऊदी के जिजान और खमिस मुशैत शहरों पर किया हमला', हूतियों का दावा     |   भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग चुनी     |  

SRH को हराकर KKR चौथी बार IPL के फाइनल में पहुंची

कोलकाता नाइट राइडर्स नेआईपीएल के क्वालीफायर 1 में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया। इस शानदार जीत के साथ केकेआर चौथी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई।

मिचेल स्टार्क ने पावरप्ले में तीन खिलाड़ियों को आउट कर एसआरच की कमर तोड़ दी। एसआरएच कुल मिलाकर 159 रन ही बना सकी। 

एसआरएच के लिए राहुल त्रिपाठी ने 35 गेंदों में 55 रन बनाए, जबकि हेनरिक क्लासेन ने 21 गेंदों में 32 रन बनाए। दोनों ने पांचवे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की।

160 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने वेंकटेश अय्यर के नाबाद 51 और कप्तान श्रेयस अय्यर के नाबाद 58 रन की बदौलत लक्ष्य 13.4 ओवर में  हासिल कर लिया।

एसआरएच को फाइनल में जगह बनाने का एक और मौका मिलेगा जब उसका सामना 24 मई को चेन्नई में एलिमिनेटर के विजेता से होगा।