Breaking News

IND vs ENG U19 वर्ल्ड कप फाइनल: भारतीय टीम ने जीता टॉस, इंग्लैंड की पहले गेंदबाजी     |   'लक्ष्य कभी भी आसान नहीं होना चाहिए...', 'परीक्षा पे चर्चा' में PM मोदी की छात्रों को सीख     |   यूपी में SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने-हटाने की आज आखिरी तारीख     |   जालंधर: गुरुद्वारा के बाहर AAP नेता की हत्या, लक्की ओबेरॉय को मारी गईं पांच गोलियां     |   युवराज मौत मामला: इलाहाबाद हाई कोर्ट से बिल्डर अभय कुमार को राहत, रिहा करने का आदेश     |  

Women WC: जेमिमा का बड़े मैच में लाजवाब प्रदर्शन रहा, भारतीय टीम की जीत पर बोले विराट कोहली

Women WC: महिला वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराते हुए इतिहास रच दिया। इस जीत के बाद बधाइयों का तांता लग गया। पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी महिला टीम की तारीफ की है और एक भावुक पोस्ट किया है।

कोहली ने एक्स पर लिखा, “ऑस्ट्रेलिया जैसे मजबूत प्रतिद्वंदी पर हमारी टीम की क्या ही शानदार जीत! लड़कियों ने बेहतरीन रनचेज किया और जेमिमा ने एक बड़े मैच में धमाकेदार प्रदर्शन किया।दृढ़ता, विश्वास और जुनून का सच्चा प्रदर्शन। शाबाश, टीम इंडिया!”

भारत अब रविवार को वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। ग्रुप स्टेज में हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम को दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद है।