Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

इटली ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 विश्व कप 2026 के लिए किया क्वालीफाई

New Delhi: क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि इटली की नेशनल क्रिकेट टीम ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के लिए क्वालिफाई किया है। इटली की टीम ने शुक्रवार को अपने पहले टी20 क्रिकेट विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

हालांकि, इटली शुक्रवार को द हेग में नीदरलैंड्स से आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप यूरोप क्वालीफायर 2025 मैच में नौ विकेट से हार गया, लेकिन उसने शीर्ष दो में जगह बना ली। इस तरह वे अगले साल आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के 2026 संस्करण में प्रतिस्पर्धा करने के लिए भारत का दौरा करेंगे। 2026 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप अगले साल फरवरी और मार्च में भारत और श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा।