Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

भारत और इंग्लैंड की टीम धर्मशाला पहुंचीं, 7 मार्च से खेला जाएगा सीरीज का आखिरी मैच

INDvsENG: भारत और इंग्लैंड की टीम सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के लिए रविवार सुबह हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला पहुंचीं। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेट्री विशाल शर्मा ने दोनों टीम के लिए तय प्रैक्टिस सेशन के बारे में बताया। धर्मशाला का एचपीसीए स्टेडियम सात मार्च से शुरू होने वाले पांचवें टेस्ट मैच के लिए तैयार है। भारत ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। 

इस स्टेडियम पर अभी तक एक ही टेस्ट मैच खेला गया है। स्टेडियम में पहला और अभी तक का इकलौता टेस्ट मैच मार्च 2017 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। सात मार्च को धर्मशाला में बारिश होने की आशंका है। 

विशाल शर्मा ने कहा कि बारिश की आशंका के बीच एचपीसीए अधिकारियों ने भगवान इंद्रुनाग से प्रार्थना की है ताकि मैच के दौरान मौसम खराब न हो।