Breaking News

राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |   हमास के क्रिप्टो नेटवर्क पर FBI की कार्रवाई, 5.60 लाख डॉलर के फंड किए जब्त     |   अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, CEO समेत अन्य पदों पर हो सकता है फैसला     |   राहुल गांधी आज नासिक जाएंगे, ‘संगठन सृजन अभियान’ के समापन समारोह में होंगे शामिल     |   पूर्व मंत्री के. पोनमुडी की कथित विवादित टिप्पणी मामले में चेन्नई कोर्ट में आज सुनवाई     |  

भारत-बांग्लादेश टी20 मैच: रवि बिश्नोई 50 विकेट लेने वाले सबसे युवा भारतीय

भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई शनिवार को बांग्लादेश के साथ तीसरे टी20 मैच में 50 विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय गेंदबाज बन गए। इसके अलावा वे अर्शदीप सिंह के साथ संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज 50 टी20 विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

रवि बिश्नोई 33 पारियों में इस मुकाम तक पहुंचे। उन्होंने अपने स्पेल की शुरुआत ही विकेट मेडन ओवर के साथ की। अपने पहले ही ओवर में उन्होंने शांतो को पवेलियन भेजा। फिर तीसरे ओवर में लिटन और आखिरी ओवर में रिशाद को आउट किया।

भारत की ओर से सबसे तेज 50 टी20 विकेट लेने का रिकॉर्ड कुलदीप यादव के नाम है। उन्होंने सिर्फ 30 पारियों में 50 विकेट लिए। युजवेंद्र चहल चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 34 पारियों में ये मुकाम हासिल किया।