Breaking News

रूस-यूक्रेन शांति वार्ता के बीच पुतिन और लुकाशेंको की मुलाकात, मानवीय मदद पर हुई चर्चा     |   दिल्ली के नांगली विहार में सीवर में गिरा 4 साल का बच्चा, NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं     |   पंजाब में पराली जलाने का आंकड़ा 5000 पार, किसानों पर 79.75 लाख रुपये का जुर्माना     |   दिल्ली में प्रदूषण बरकरार, इंडिया गेट के आसपास AQI 242     |   लंदन में भारत विरोधी प्रदर्शनों पर 50 भारतीय संगठनों ने राष्ट्रपति मुर्मु को लिखी चिट्ठी     |  

इस साल के आखिर में न्यूजीलैंड का दौरा करेगा भारत, दो टेस्ट समेत खेलेगा 12 मैच

India Vs New Zealand: भारत इस साल 22 अक्टूबर से एक दिसंबर तक न्यूजीलैंड का दौरा करेगा, जहां वह दो टेस्ट, पांच एकदिवसीय और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा। इस तरह से ये न्यूजीलैंड में भारत की अब तक की सबसे बड़ी पुरुष द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला होगी।

ये पहला अवसर होगा जबकि कोई टीम न्यूजीलैंड में तीनों प्रारूप में कुल मिलाकर 12 मैच खेलेगी। ये श्रृंखला दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में खेली जाएगी। इस 40 दिवसीय दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से होगी। टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के बाद एकदिवसीय श्रृंखला होगी जिसका पहला मैच चार नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा।

टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत 19 नवंबर से वेलिंगटन के सेलो बेसिन रिजर्व में होगी। दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में 27 नवंबर से एक दिसंबर तक खेला जाएगा। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य विपणन और वाणिज्यिक अधिकारी ग्लेन क्रिचली ने कहा, ‘‘जब क्रिकेट की बात आती है तो भारत का कोई सानी नहीं है। भारतीय टीम का न्यूजीलैंड का यह दौरा क्रिकेट से कहीं अधिक मायने रखता है। ये भारत के साथ न्यूजीलैंड के साझा इतिहास और संस्कृति का उत्सव होगा। यह क्रिकेट के जरिए हमारी बढ़ती प्रतिद्वंद्विता और दोस्ती का भी जश्न होगा।’’

भारत 2019-20 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड में टेस्ट श्रृंखला खेलेगा। तब से न्यूजीलैंड ने भारत का दो बार दौरा किया है, जिसमें उनका 2024-25 का ऐतिहासिक दौरा भी शामिल है, जब उसने टेस्ट श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।

न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी ने कहा, ‘‘भारत के खिलाफ खेलना हमेशा खास होता है। उनकी टीम बेहतरीन है जिसमें कई प्रतिभावान और स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। उनका सामना करना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है।’’ सोढ़ी का जन्म लुधियाना में हुआ था और जब वह महज चार साल के थे तब अपने परिवार के साथ न्यूजीलैंड चले गए थे।

भारत के न्यूजीलैंड दौरे का कार्यक्रम इस प्रकार है: पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच – 22 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच – 24 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच – 27 अक्टूबर, वेलिंगटन चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच – 30 अक्टूबर, ऑकलैंड पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच – एक नवंबर, हैमिल्टन पहला वनडे – चार नवंबर, ऑकलैंड दूसरा वनडे – सात नवंबर, वेलिंगटन तीसरा वनडे – 10 नवंबर, हैमिल्टन चौथा वनडे- 13 नवंबर, माउंट माउंगानुई पांचवां वनडे- 15 नवंबर, माउंट माउंगानुई पहला टेस्ट मैच 19-23 नवंबर, वेलिंगटन दूसरा टेस्ट - 27 नवंबर से एक दिसंबर, क्राइस्टचर्च।