Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

अब रात में भी खेल सकेंगे गोल्फ, ग्रेटर नोएडा में शुरू हुआ देश का पहला नाइट गोल्फ ग्राउंड

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में भारत की पहली नाइट गोल्फिंग सुविधा का उद्घाटन हुआ। ग्रेटर नोएडा के जे.पी. ग्रीन्स गोल्फ कोर्स में  सोमवार को नाइट गोल्फ सुविधा की शुरुआत हुई। ये देश का पहला नाइट गोल्फ ग्राउंड है। उद्घाटन समारोह में प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) के अध्यक्ष कपिल देव मुख्य अतिथि थे। 

कपिल देव ने कहा कि जैसे क्रिकेट एक समय स्पेसिफिक खेल था, वैसे ही गोल्फ भी एक स्पेसिफिक खेल है, लेकिन नाइट गोल्फ जैसी सुविधाओं के साथ इसे और लोकप्रियता मिलेगी। जेपी होटल्स की एमडी मंजू शर्मा ने कहा कि गोल्फ की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अतिरिक्त स्लॉट की जरूरत है, इसलिए नाइट गोल्फिंग की शुरुआत की गई है। 

गोल्फ कोर्स के सीनियर जनरल मैनेजर ध्रुवपाल सिंह ने गोल्फ कोर्स में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बात की। 140 एकड़ जमीन पर बना ये गोल्फ कोर्स अब सुबह पांच बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा लेकिन शुक्रवार और शनिवार को ये रात 11 बजे तक खुला रहेगा।