Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक टेस्ट से बाहर हो सकते हैं रोहित शर्मा, जानिए वजह

भारत को ऑस्ट्रेलिया में पहले दो टेस्ट मैच में से एक के दौरान निजी वजहों से कप्तान रोहित शर्मा की सेवाओं की कमी खल सकती है क्योंकि उन्होंने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को इसकी जानकारी दे दी है। 

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैच की सीरीज में हिस्सा लेगी और ऐसी संभावना है कि रोहित पहले टेस्ट या फिर एडिलेड (छह से 10 दिसंबर) में होने वाले दूसरे मैच में नहीं खेल पाएं। 

बीसीसीआई के सूत्रों ने बताया, ‘‘स्थिति के बारे में कोई पूरी तरह से स्पष्टता नहीं है। पता चला है कि रोहित ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि ऐसी संभावना हो सकती है कि एक निजी मामले की वजह से उन्हें सीरीज की शुरुआत में दो टेस्ट में से एक को छोड़ना पड़ सकता है।'' उन्होंने कहा, ‘‘अगर सीरीज शुरू होने से पहले निजी मसला सुलझ जाता है तो वे सभी पांच टेस्ट मैच खेल सकते हैं। आने वाले दिनों में हमें इस बारे में और जानकारी मिलेगी।