Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

IPL 2025: क्यों हारी SRH, जयदेव उनादकट ने दिया जवाब

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने माना कि फील्डिंग में चूके मौके उनकी टीम के लिए भारी साबित हुए, जिन्हें शुक्रवार को गुजरात टाइटन्स के हाथों 38 रन से हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में

उनादकट ने कहा, "हमने आज रात अच्छी फील्डिंग नहीं की कुछ कैच छूटने से हमें 15-20 रन अतिरिक्त गंवाने पड़े। हमने अंत में उन्हें रोकने के लिए अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन मौके चूकना दोनों टीमों के बीच मुख्य अंतर था।"

इससे पहले जीटी ने कप्तान शुभमन गिल के 76 रनों, साई सुदर्शन के 48 रनों और जोस बटलर के 64 रनों की बदौलत छह विकेट पर 224 रन बनाए थे। तीनों ने फील्डिंग में एसआरएच की चूक का फायदा उठाते हुए चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

अभिषेक शर्मा के 41 गेंदों पर 74 रनों की शानदार पारी के बावजूद एसआरएच की पारी कभी गति नहीं पकड़ पाई। प्रसिद्ध कृष्णा के 2/19 के क्लिनिकल प्रदर्शन ने सुनिश्चित किया कि जीटी ने आराम से जीत दर्ज की।