Breaking News

कांग्रेस को पूर्व मुख्यालय 24 अकबर रोड खाली करने का फाइनल नोटिस     |   इजरायल पर ईरान का बड़ा हमला, तेल अवीव समेत कई शहरों पर मिसाइल-ड्रोन स्ट्राइक     |   आम आदमी पार्टी विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और उनके तीन साथी गिरफ्तार     |   अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच ईरान की पहल, पड़ोसी देशों को दिया सैन्य गठबंधन का न्योता     |   मिडिल-ईस्ट जंग से ग्लोबल ऑयल रिस्क बढ़ा, फिलीपींस ने किया इमरजेंसी का ऐलान     |  

IPL 2025: GT ने रोमांचक मुकाबले में MI को तीन विकेट से हराया

IPL 2025: आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने मंगलवार को वानखेडे स्टेडियम में रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हरा दिया। बारिश की वजह से डकवर्थ एंड लुइस मैथड से जीटी को 20 ओवर में 147 का लक्ष्य मिला था। पहले बल्लेबाजी करते हुए, मुंबई इंडियंस आठ विकेट पर 155 रन बनाए। इसके जवाब में, जीटी ने 20वें ओवर की अंतिम गेंद पर जीत हासिल कर ली।

कप्तान शुभमन गिल 46 गेंदों में 43 रन बनाकर जीटी की ओर से टॉप स्कोरर रहे। एमआई की तरफ से जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट ने दो-दो विकेट चटकाए। मुंबई इंडियंस के लिए विल जैक्स ने 35 गेंदों में 53 और सूर्यकुमार यादव ने 24 गेंदों में 35 रन बनाकर तीसरे विकेट के लिए 71 रन जोड़े।

आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कॉर्बिन बॉश ने अंत में एमआई के लिए 22 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली। बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर जीटी के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने चार ओवर में 34 रन देकर दो विकेट लिए। इस जीत के बाद जीटी अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है जबकि एमआई चौथे स्थान पर खिसक गई है।