चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस की 25 गेंदों पर 52 रन और बाएं हाथ के स्पिनर नूर अहमद के चार विकेट की बदौलत सीएसके ने केकेआर को दो विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही केकेआर की प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीदें करीब करीब खत्म हो गई हैं।
सीएसके ने दो गेंद शेष रहते 180 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। शिवम दुबे और कप्तान एमएस धोनी ने भी टीम के लिए उपयोगी पारी खेली। केकेआर के लिए वैभव अरोड़ा तीन विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि हर्षित राणा ने 43 रन देकर और वरुण चक्रवर्ती ने 18 रन देकर दो-दो विकेट लिए। पहले खेलते हुए केकेआर ने 6 विकेट पर 179 रन बनाए थे।
कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 48 रन बनाए। आंद्रे रसेल ने 38 और मनीष पांडे ने नाबाद 36 रन बनाए। सीएसके के लिए नूर अहमद चार विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे।
IPL 2025: धोनी का शानदार प्रदर्शन, KKR प्ले ऑफ की रेस से बाहर
You may also like
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, बेन डकेट ने आईपीएल खेलने से किया मना.
सीएम योगी ने खेल प्रतिभाओं का किया सम्मान, कहा- जितना पसीना बहेगा, जीत उतना ही निकट आएगी.
IPL 2026: इस बार कप्तान के रूप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे ऋषभ पंत, LSG के मुख्य कोच ने जताई उम्मीद.
IPL 2026: आरसीबी को बड़ा झटका, निजी कारणों के चलते टीम में शामिल नहीं होगा ये तेज गेंदबाज.