Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

IND vs SL: भारतीय टीम ने सुपर ओवर में जीता मुकाबला, किया क्लीन स्वीप

भारत और श्रीलंका के बीच खेली गई 3 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच टाई रहा। सुपर ओवर में भारतीय टीम ने मुकाबला जीतकर सीरीज पर 3-0 से कब्‍जा जमाया। भारतीय गेंदबाजों की कसी हुई बॉलिंग के चलते श्रीलंकाई टीम आखिरी 5 ओवर में 30 रन भी नहीं बना सकी। शुभमन गिल, रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह भारत की जीत के हीरो रहे।

सलामी बल्‍लेबाज शुभमन गिल ने एक छोर संभाले रखा। भारतीय पारी शुरुआत से ही लड़खड़ा रही थी। गिल ने 105.41 की स्‍ट्राइक रेट से 37 गेंदों पर 39 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 3 चौके लगाए।

लगातार विकेट खो रही भारतीय पारी को अंत में रियान पराग का साथ मिला। 7वें नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आए रियान पराग ने तेजी से रन बनाए। उन्‍होंने 144.44 की स्‍ट्राइक रेट से 18 गेंदों पर 26 रन जड़ दिए। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 1 चौका और 2 छक्‍के लगाए।

सुंदर ने मुकाबले में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्‍होंने 18 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्‍ले से 2 चौके और 1 छक्‍का निकला। इसके अलावा उन्‍होंने 4 ओवर में 5.8 की इकॉनमी से 23 रन देकर 2 विकेट भी चटकाए। सुपर ओवर में सुंदर ने 2 विकेट चटकाए। ऐसे में श्रीलंका टीम 2 रन ही बना सकी और भारत को सुपर ओवर में 3 रन का टारगेट मिला।

बल्‍लेबाजी में फेल रहने वाले कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजी में अहम योगदान दिया। उन्‍होंने 20वां ओवर खुद करने का फैसल लिया। इस ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए 6 रन चाहिए थे, लेकिन सूर्या ने 5 रन ही दिए। इतना ही नही इस ओवर में उन्‍होंने 2 विकेट भी अपने नाम किए।

आखिरी 2 ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए 9 रन चाहिए थे। कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने सभी को चौंकाते हुए 19वां ओवर रिंकू सिंह को थमा दिया। रिंकू गेंदबाजी ने इस ओवर में सिर्फ 3 रन दिए और 2 विकेट भी चटकाए। उनकी इस गेंदबाजी के कारण ही मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा।