Breaking News

जेपी नड्डा दिल्ली AIIMS में भर्ती, डॉक्टरों ने दिया हेल्थ अपडेट     |   राहुल गांधी को बड़ी राहत, SC ने रद्द किया सावरकर से जुड़ा मानहानि का केस     |   दिल्ली में हाई कोर्ट, जाम नगर हाउस, झंडेवालान बिल्डिंग समेत 6 जगहों पर बम की धमकी     |   मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तीन घंटे भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया     |   चमोली टनल हादसा: अभी भी सुरंग में फंसे 3 मजदूर, 19 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |  

Asia Cup 2025: रऊफ और फरहान की ICC सुनवाई खत्म, प्रतिबंध की संभावना

Asia Cup 2025: भारत के खिलाफ एशिया कप मैच के दौरान कथित तौर पर भड़काऊ भाव भंगिमा के लिए पाकिस्तानी क्रिकेटरों हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की सुनवाई शुक्रवार को पूरी हो गई और टूर्नामेंट के सूत्रों के अनुसार इन दोनों के कुछ इशारों के लिए प्रतिबंध की संभावना है।

पता चला है कि भारत के खिलाफ पिछले रविवार को हुए मैच के दौरान ‘अभद्र भाषा और आक्रामक इशारों’ के लिए रऊफ पर जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर फरहान ने खुद को निर्दोष बताते हुए दावा किया कि पाकिस्तान में उनकी पख्तून जनजाति में गोलीबारी का जश्न मनाना पारंपरिक तरीका है इसलिए उन्होंने किसी भी आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने दोनों खिलाड़ियों पर भड़काऊ इशारे करने का आरोप लगाया है। दोनों टीमें रविवार को एशिया कप फाइनल में आमने सामने होंगी।