Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह ग्यारह बजे तक स्थगित     |   जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए शीतकालीन सत्र में लाया जा सकता है महाभियोग प्रस्ताव     |   दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य     |   कर्नाटक में विभागों का बंटवारा, सीएम शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |  

आईसीसी प्रतिनिधिमंडल ने किया बांग्लादेश का दौरा, बीसीबी चुनावों से पहले स्थिति की समीक्षा की

BCB Elections: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के सात जून को होने चुनाव से पहले स्थिति की समीक्षा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने यहां का दौरा किया।

बीसीबी का संचालन वर्तमान में पूर्व सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल की अध्यक्षता वाली अंतरिम समिति कर रही है। इससे पहले राष्ट्रीय खेल परिषद ने बड़े पैमाने पर कथित अनियमितताओं के आरोप में अमीनुल इस्लाम के नेतृत्व वाले बीसीबी प्रशासन को भंग कर दिया था।

आईसीसी में बयान ने कहा, ‘‘आईसीसी के दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) से जुड़े घटनाक्रमों की समीक्षा करने और विभिन्न हितधारकों के साथ बातचीत करने के लिए बांग्लादेश का दौरा किया। इस प्रतिनिधिमंडल में आईसीसी बोर्ड के निदेशक मोहम्मद एएस मूसाजी (क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका) और तावेंगवा मुकुहलानी (जिम्बाब्वे क्रिकेट) शामिल थे।’’

बयान के अनुसार, ‘‘आईसीसी यह स्पष्ट करना चाहता है कि प्रतिनिधिमंडल उचित समय पर आईसीसी बोर्ड को अपने निष्कर्ष से अवगत कराएगा और इस मामले पर मीडिया में कोई टिप्पणी नहीं करेगा।’’ अमीनुल इस्लाम के कार्यकाल में ही बीसीबी ने भारत में खेले गए टी20 विश्व कप से हटने का फैसला किया था।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 की अपनी टीम से हटाने का निर्देश दिया था जिसके बाद बीसीबी ने यह कदम उठाया था।