Breaking News

अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो इंडिया ब्लॉक को 185 सीटें संभव: MOTN सर्वे     |   WB: TMC का पुलिस पर अभिषेक बनर्जी-डेरेक ओ'ब्रायन के साथ मारपीट का आरोप     |   47% लोगों ने कहा कि परिसीमन से जोड़े बिना महिला आरक्षण लागू हो: MOTN सर्वे     |   47% ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का केंद्र-राज्य सरकारों पर नकारात्मक असर: MOTN     |   MOTN सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया     |  

हरिद्वार पुलिस की कांस्टेबल पूजा भट्ट का कमाल, बॉडी बिल्डिंग कंपटीशन में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Uttarakhand: दुनिया भर के खेलों में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। हालांकि बॉडी बिल्डिंग जैसे खेलों में उनकी मौजूदगी काफी कम दिखती है। हालांकि हरिद्वार पुलिस की कांस्टेबल पूजा भट्ट ने नई मिसाल कायम की है। वे न सिर्फ बॉडी बिल्डिंग मुकाबलों में मेडल जीतकर नाम कमा रही हैं बल्कि दूसरी युवा लड़कियों को अपने प्रदर्शन से संदेश भी दे रही हैं। वे अपने दमखम से उन्हें बता रही हैं कि जिस खेल से भी जुड़ी हो उसमें सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करो और कभी हार न मानो।

पूजा भट्ट हरिद्वार जिले के खानपुर थाने में तैनात हैं। उन्होंने हाल ही में गोवा में हुई नेशनल बॉडीबिल्डर चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। पूजा के ट्रेनर का कहना है कि वे काफी मेहनती होने के साथ-साथ अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद घंटों जिम में अपनी फिटनेस पर खास ध्यान देती हैं। हरिद्वार जिले के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर पूजा भट्ट को सम्मानित किया।

पूजा देश में पुलिस कर्मियों के लिए फिटनेस का नया बेंचमार्क कायम कर रही हैं। साथ ही वे उन लड़कियों के लिए भी मिसाल बन चुकी हैं जो प्रोफेशनल बॉडी बिल्डिंग की ओर रूख करना चाहती हैं। समाज से पूजा को भले ही निगेटिव फीडबैक मिल रहा हो लेकिन वे अपने जुनून को जारी रखने के लिए कमर कस चुकी हैं।