Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

ये कोई जंग नहीं, सिर्फ एक मैच है, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले हार्दिक पांड्या

T20 WC: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का कहना है कि वे टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले को जंग की तरह नहीं मानते। हालांकि वे चिरप्रतिद्वंदी टीम के खिलाड़ियों से दो-दो हाथ करने के लिए काफी जोश में दिख रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक का रिकॉर्ड अच्छा रहा है।

राोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम नौ जून यानी रविवार को पाकिस्तान से दो-दो हाथ करेगी। हार्दिक पांड्या ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा कि वे बड़े मैचों में खेलने को लेकर रोमांचित हैं।

हार्दिक का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के मैच हमेशा रोमांचक होते हैं और इनमें जज्बात का सैलाब उमड़ता है। हार्दिक को उम्मीद है कि टीम इंडिया के खिलाड़ी मैच में अच्छा खेला दिखाएंगे और जीत हासिल 
करेंगे। भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में आयरलैंड को आठ विकेट से हराया था।