Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

IPL 2024: गुजरात ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया, डेविड मिलर ने खेली शानदार पारी

GT vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच रविवार को आईपीएल 2024 का 12वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया है। इस मैच में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

टॉस जीतने कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 162 रन बनाए और गुजरात को 163 रन का लक्ष्य दिया।

हैदराबाद की तरफ से अभिषेक शर्मा और अब्दुल समद ने 29-29 रन बनाए। हेनरिक क्लासन ने 24 रन का योगदान दिया। मोहित शर्मा ने तीन विकेट झटके। अजमतुल्लाह ओमरजई, उमेश यादव, राशिद खान और नूर अहमद को एक-एक विकेट मिला।

जवाब में गुजरात की टीम ने 20वें ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। गुजरात की तरफ इम्पैक्ट प्लेयर साई सुदर्शन ने 45 रन बनाए। जबकि डेविड मिलर ने 44 रन बनाकर नॉटआउट रहे।