Breaking News

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती     |   फंदे से लटका मिला ममता बनर्जी के करीबी और बंगाल असेंबली के पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव     |   कर्नाटक लोक भवन आज से 18 अगस्त तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा     |   सबरीमाला मंदिर आज शाम चिंगम महीने की पूजा के लिए खुलेगा, कल से श्रद्धालुओं को दर्शन     |   राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से 14 सितंबर तक आम लोगों के लिए खुलेगा     |  

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का वानखेड़े स्टेडियम में भव्य समापन

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की ट्रॉफी रविवार को अपने दौरे के दौरान मुंबई के प्रसिद्ध वानखेड़े स्टेडियम पहुंची। ट्रॉफी अपने टूर के दौरान चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले आठ देशों की यात्रा कर रही है। इस दौरान ट्रॉफी को करीब से देखना प्रशंसकों के लिए अनूठा अनुभव साबित हो रहा है।

इस ट्रॉफी ने वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि मेन इन ब्लू इस ट्रॉफी को वानखेड़े में वापस लाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा, "हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे। किसी भी आईसीसी ट्रॉफी में भारतीय टीम की कप्तानी करना हमेशा एक सपना होता है और हम अपने साथ 150 करोड़ लोगों के एक और सपने को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। मुझे यकीन है कि जब हम दुबई पहुंचेंगे तो 140 करोड़ लोग हमारे पीछे होंगे। हम ये जानते हैं इसलिए हम इस ट्रॉफी को वानखेड़े में वापस लाने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे।"