Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

चैंपियंस ट्रॉफी जीत पर गौतम गंभीर ने जताई खुशी, कहा- पूरा देश बहुत खुश है

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने टीम की चैंपियंस ट्रॉफी जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। बुधवार को ऋषभ पंत की बहन की शादी में शामिल होने के लिए देहरादून जाते समय हवाई अड्डे पर गंभीर ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं और पूरा देश चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर बहुत खुश है।"

भारतीय टीम ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता।