Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

BGT 2024-25: कोच गौतम गंभीर ने रोहित-विराट का किया बचाव, कहा- 'सीनियरों में जबरदस्त भूख है'

भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सोमवार को कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बचाव किया। उन्होंने कहा कि वे अब भी शानदार प्रदर्शन के लिए भूखे हैं और ऑस्ट्रेलिया में निश्चित रूप से वापसी करेंगे।

गंभीर ने उन कयासों को भी खारिज किया, जिसमें कहा जा रहा था कि न्यूजीलैंड से घरेलू मैदान पर 0-3 से हार के बाद वे दबाव में हैं। भारतीय टीम 22 नवंबर से पर्थ में ऑस्ट्रेलिया से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट खेलेगी।