Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

GT ने RR को तीन विकेट से हराया

गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स को तीन विकेट से हरा दिया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात को 197 रनों का टारगेट दिया। राजस्थान की तरफ से रियान पराग ने 48 गेंदों पर 76 रनों की तूफानी पारी खेली। जबकि कप्तान संजू सैमसन ने 38 गेंदों पर आतिशी अंदाज में 68 रन बनाए।

संजू और पराग ने तीसरे विकेट के लिए 78 गेंदों पर 130 रनों की पार्टनरशिप कर टीम को तीन विकेट पर 196 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। गुजरात के लिए मोहित शर्मा, उमेश यादव और राशिद खान ने एक-एक विकेट लिया। 

जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर तीन विकेट से मैच जीत लिया। आखिरी ओवरों में राहुल तेवतिया और राशिद खान ने कमाल की हिटिंग कर गुजरात की जीत तय की। तेवतिया ने 11 गेंदों में 22 रन की पारी खेली, वहीं राशिद ने 11 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए। गुजरात की तरफ से शुभमन गिल की 72 रन की कप्तानी पारी खेली। इस हार के साथ ही राजस्थान की जीत का सिलसिला खत्म हो गया लेकिन वे अभी भी आठ अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है।