Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

French Open 2025: अल्कारेज ने जीता फ्रेंच ओपन, फाइनल में जैनिक सिनर को हराया

स्पेन के कार्लोस अल्कारेज ने 8 जून को फ्रेंच ओपन 2025 का खिताब जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में इटली के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर को पांच सेटों के रोमांचक मुकाबले में 4-6, 6-7, 6-4, 7-6, और 7-6 से हराया। यह मुकाबला 5 घंटे 29 मिनट तक चला और फ्रेंच ओपन के इतिहास का सबसे लंबा फाइनल बन गया। यानिक सिनर पहली बार फ्रेंच ओपन फाइनल में पहुंचे थे और यह उनकी पहली फाइनल हार है। वे बिना कोई सेट हारे फाइनल तक पहुंचे थे।

सिनर के पास चौथे सेट में तीन मैच पॉइंट्स थे, लेकिन अल्कारेज ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह अल्कारेज का दूसरा फ्रेंच ओपन और कुल मिलाकर पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब है। कार्लोस अल्कारेज की यह जीत उनके संघर्ष, आत्मविश्वास और खेल के प्रति लगन को दर्शाती है। उनकी यह ऐतिहासिक जीत टेनिस के इतिहास में लंबे समय तक याद रखी जाएगी।