Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

धोनी की बल्लेबाजी ने जीता लखनऊ के लोगों का दिल

लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने भले ही चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हरा दिया हो लेकिन स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी की दीवानगी देखने को मिली। धोनी के सात नंबर वाली सीएसके की यलो जर्सी में फैन अपने चहिते खिलाड़ी का हौसला बढ़ाते और उनके हर शॉट पर शोर मचाते दिखे।

सीएसके के फैन को मुकाबले में टीम की हार का गम है लेकिन वे अपने फेवरिट महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी से खुश दिखे। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी ने ताबड़तोड़ अंदाज में नौ गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली और सीएसके के स्कोर को 176 रनों तक पहुंचाने में मदद की। धोनी की पारी में दो छक्के और तीन चौके शामिल हैं। सीएसके को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन धोनी की बल्लेबाजी की हर कोई तारीफ कर रहा है।

चेन्नई सुपर किंग्स के फैन का मानना है कि उनकी टीम ने अगर बढ़िया गेंदबाजी की होती तो मैच का नतीजा कुछ और ही होता। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के फैन टीम के कप्तान के. एल. राहुल की शानदार बल्लेबाजी से खुश हैं। कुछ फैन का मानना है कि ओस के असर की वजह से पिच बेहतर हुई और एलएसजी के बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हुई।