Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

दिल्ली की जूडोका तूलिका मान ने पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल किया

राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता तूलिका मान ने जूडो में भारत के लिए पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल किया। 

अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ (आईजेएफ) ने मंगलवार को उन खिलाड़ियों की सूची जारी की जिन्होंने पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया है। इनमें 25 साल की तूलिका को 78 किलोग्राम से ज्यादा भार वर्ग में जगह मिली है।

दिल्ली की यह खिलाड़ी 1345 अंक लेकर 36वें नंबर पर है। क्वालिफिकेशन की अवधि 22 जून 2022 से 23 जून 2024 तक थी । 

आईजेएफ ने अपनी वेबसाइट पर कहा,‘‘अगला चरण दो जुलाई को होगा जब राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (एनओसी) उस खिलाड़ी को नामित करेंगे जो ओलंपिक में उनका प्रतिनिधित्व करेगा। ओलंपिक में हर एक भार वर्ग में एक एनओसी से एक ही खिलाड़ी भाग ले सकता है।’’