Breaking News

तमिलनाडु चुनाव: कमल हासन DMK दफ्तर पहुंचकर सीट शेयरिंग समझौते पर कर सकते हैं हस्ताक्षर     |   मिडिल ईस्ट की स्थिति पर राष्ट्रपति ट्रंप से सार्थक बातचीत हुई: PM मोदी     |   अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने PM मोदी से फोन पर की बात, मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात पर हुई चर्चा     |   2025 में पाकिस्तान सबसे प्रदूषित देशों की लिस्ट में अव्वल     |   एम्स में भर्ती हरीश राणा का निधन     |  

PKL 12: दिल्ली ने यू मुंबा को हराया,अंकतालिका में पहले पायदान पर पहुंची

PKL 12: प्रो कब्बडी लीग में दबंग दिल्ली ने यु मुम्बा को पटखनी देकर पॉइंट्स टेबल में फिर से नंबर-1 की गद्दी कब्जा ली है। कप्तान आशु मलिक के जबरदस्त प्रदर्शन से दिल्ली के दबंगों ने यू मुंबा को एकतरफा अंदाज में 47-26 के स्कोर से धूल चटाई।

सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आशु मलिक ने रेड पॉइंट्स का शतक लगाया। उन्होंने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा 23 प्वाइंट अपने नाम किए। दबंग दिल्ली के लिए कप्तान आशु मलिक ने इस मैच में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया। उन्होंने सबसे ज्यादा 23 प्वाइंट अपने नाम किए। आशु के अलावा नीरज नरवाल ने सात और फजल अत्राचली ने चार अंक लिए।

वहीं, यू मुंबा के लिए सिर्फ संदीप कुमार ही चले, जिन्होंने 11 अंक अर्जित किए। दबंग दिल्ली की 8 मैचों में यह सातवीं जीत है और टीम अब 14 अंकों के साथ एक बार फिर से अंकतालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, यू मुंबा को नौ मैचों में पांचवीं हार झेलनी पड़ी है।