Breaking News

लखीसराय भगदड़: मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान     |   जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने विधायक पद की शपथ ली     |   सोशल मीडिया पर बच्चों के अश्लील कंटेंट पर SC की फटकार, केंद्र से मांगा जवाब     |   राहुल गांधी ने छात्र आंदोलन को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खत लिखा     |   पीएम मोदी ने बिहार के लखीसराय में भगदड़ में हुई लोगों की मौतों पर दुख जताया     |  

आलिया भट्ट ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं, ADHD को लेकर किया खुलासा

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने 33वें जन्मदिन के सेलिब्रेशन की झलक फैंस के साथ साझा की। उन्होंने पैडल कोर्ट पर दोस्तों के साथ बिताए खुशनुमा पलों की तस्वीरें पोस्ट कीं और साथ ही ADHD (अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर) से जुड़ी अपनी परेशानियों का भी जिक्र किया। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर गर्ल गैंग के साथ बिताई एक मजेदार सुबह की तस्वीरें शेयर कीं। वह “in my padel era” लिखी पिंक-वायलेट कैप पहने नजर आईं। तस्वीरों में आलिया और उनकी दोस्तें स्पोर्टी आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। एक फोटो में वह अपना बर्थडे केक काटती भी दिखीं।

इन तस्वीरों के साथ आलिया ने ADHD के बारे में भी बात की। उन्होंने लिखा कि पिछले कुछ हफ्ते उनके लिए थोड़े चुनौतीपूर्ण रहे, लेकिन दोस्तों के साथ पैडल खेलने से उन्हें खुशी मिली। उन्होंने अपने आसपास की महिलाओं के समर्थन के लिए आभार भी जताया। उन्होंने लिखा, “बर्थडे सेलिब्रेशन जारी है… पिछले कुछ हफ्ते फोकस के साथ दिन शुरू करना थोड़ा मुश्किल रहा (हेलो ADHD), लेकिन आज की सुबह बेहद खास रही। महिलाओं का साथ और सपोर्ट बहुत मायने रखता है।”

आलिया पहले भी ADHD और एंग्जायटी से जुड़ी अपनी स्थिति के बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं। आलिया ने 15 मार्च को अपना 33वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर उन्होंने पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ समय बिताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर डिज़्नीलैंड ट्रिप और परिवार के साथ बिताए खास पलों की झलकियां भी शेयर की थीं।

तस्वीरों में आलिया को केक काटते, बहन शाहीन भट्ट के साथ और माता-पिता सोनी राजदान व महेश भट्ट के साथ खास पलों में देखा गया। एक तस्वीर में उनके माता-पिता ने उन्हें “precious jewel” बताया, वहीं राहा की ओर से मिला प्यारा बर्थडे कार्ड भी नजर आया। वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में शारवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं और इसे आदित्य चोपड़ा ने यशराज फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। ‘अल्फा’ यशराज स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है और 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।