Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

भारत-न्यूजीलैंड बेंगलुरू टेस्ट में पहले दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, बिना टॉस के रदद् हुआ

बारिश की वजह से भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बुधवार को कोई खेल नहीं हो सका। अंपायरों और दूसरे मैच अधिकारियों ने दिन में पहली बार बारिश रुकने पर दोपहर दो बजे मैदान का मुआयना किया। हालांकि हालात को देखकर दो बजकर 34 मिनट पर खेल रद्द करने का फैसला किया गया । 

इससे पहले आउटफील्ड कवर और पिच पर डाले कवर की पहली परत मुआयने के लिये हटाई गई तो दर्शक काफी रोमांचित हो गए। लेकिन सुबह से हो रही बारिश की वजह से खेल हो पाना संभव नहीं था। बुधवार सुबह से हो रही भारी बारिश की वजह से सुबह नौ बजे टॉस भी नहीं हो सका। 

खराब मौसम के बावजूद मैदान पर काफी तादाद में दर्शक मौजूद थे। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को इंडोर अभ्यास करते देखकर दर्शक काफी रोमांचित भी हो गए। दूसरे दिन भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। दोनों टीमें बारिश की वजह से प्रैक्टिस भी नहीं कर सकी। दूसरे दिन का खेल गुरुवार सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा और टॉस आठ बजकर 45 मिनट पर कराया जाएगा।