Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

क्रिकेटर ललित यादव: भारत के लिए खेलना हमेशा मेरे दिमाग में रहता है

आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर ललित यादव अच्छी तरह जानते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने के लिए उन्हें खुद को कितना बेहतर बनाना है। उनके मुताबिक ये बात हमेशा उनके दिमाग में चलती रहती है।

ललित यादव फिलहाल दिल्ली प्रीमियर लीग में पुरानी दिल्ली सिक्स टीम का हिस्सा हैं। भले ही वे मैदान पर अपने खेल से नाखुश हों लेकिन उन्हें लगता है कि टीम लीग में बेहतर परफॉर्मेंस कर खिताब जीतेगी।

अनुभवी आईपीएल खिलाड़ी होने के नाते ललित का मानना ​​है कि ये लीग टैलेंट से भरी हुई है। मौजूदा डीपीएल में ललित ने सात पारियों में 18.80 की औसत से कुल 94 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में उन्होंने सात की इकॉनमी से चार विकेट हासिल किए हैं।