Breaking News

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |   आर्मी चीफ ने CWG में शानदार प्रदर्शन करने वाले सेना के खिलाड़ियों से मुलाकात की     |   नैनीताल: रामगढ़ के पास टेम्पो ट्रैवलर खाई में गिरा, 20 लोग घायल, एक की हालत गंभीर     |  

चेतेश्वर पुजारा ने भारत के एशिया कप जीतने का किया समर्थन, टीम को दीं शुभकामनाएं

Asia Cup 2025: पूर्व स्टार टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने एशिया कप के लिए टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि भारतीय टीम यूएई में होने वाले एशिया कप का खिताब जीतेगी। पुजारा ने मंगलवार को मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि भारतीय टीम वाकई अच्छा प्रदर्शन कर रही है।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं टीम को शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि हम एशिया कप जीतेंगे।" खिताब की प्रबल दावेदार भारत अब बुधवार को अपने दूसरे सुपर 4 मुकाबले में बांग्लादेश से भिड़ेगा। उसने पिछले रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराया था।