Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

हाइब्रिड मॉडल पर खेली जाएगी Champions Trophy 2025! आईसीसी की बैठक आज

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल अभी तक जारी नहीं हुआ है। इसे लेकर अभी तक ऑफीशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि सिर्फ दो महीने का समय चैंपियंस ट्रॉफी में रह गया है और अभी तक इसका शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। दरअसल अभी तक इस बात पर भी निर्णय नहीं दिया गया है कि भारतीय टीम पाकिस्तान खेलने जाएगी या नहीं? हालांकि भारत की ओर से यह साफ कर दिया गया है कि भारतीय टीम पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेलने नहीं जाएगी।

ताजा जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने हाइब्रिड मॉडल के लिए मना कर दिया है। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि क्या चैंपियंस ट्रॉफी में भारत खेलता हुआ नजर नहीं आएगा? जबकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी भारत में भी आयोजित करवाई जा सकती है।

आईसीसी बोर्ड की बैठक दुबई में होनी है. यह भारतीय समय के मुताबिक शाम 4:00 बजे होगी. बैठक में सबसे अहम मुद्दा चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर है. इस टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान में होगा या कहीं और? इसपर फैसला आज आने की उम्मीद है. आईसीसी के लिए बहुत बड़ी चुनौती इस मसले का आसानी से समाधान करना होगा जिससे कि वह अपने सभी हितधारकों को संतुष्ट कर सके. खासकर पाकिस्तान को. हालांकि हाईब्रिड मॉडल पर ही सहमति बनने के ज्यादार आसार हैं.