Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

कैमरन ग्रीन के पीठ की होगी सर्जरी, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी कैमरून ग्रीन को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर की वजह से सोमवार को भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया। उनकी सर्जरी होगी, जिस ठीक होने में छह महीने लगेंगे।

25 साल के सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर को पिछले महीने यूके दौरे के दौरान दर्द का अनुभव करने के बाद पीठ के निचले हिस्से में समस्या का पता चला था। ग्रीन को पहले अपनी पीठ में चार स्ट्रेस फ्रैक्चर का सामना करना पड़ा है, लेकिन 2019 के बाद से उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई है।