Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

IPL 2025: जर्सी बदली लेकिन खेलने का अंदाज नहीं, बटलर ने RCB के खिलाफ हासिल की ये खास उपलब्धि

इंग्लैंड के जोस बटलर की जर्सी बदल गई, लेकिन खेलने का अंदाज नहीं बदला। कभी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज बटलर अब गुजरात टाइटंस के साथ हैं। बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ उन्होंने बल्लेबाजी के शानदार जौहर दिखाए।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने रजत पाटीदार की टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 39 गेंदों पर पांच चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 73 रन की पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 187.18 रहा। अंग्रेज खिलाड़ी को शुरू में थोड़ी हिचकिचाहट हो रही थी, लेकिन जल्द उन्होंने लय हासिल कर लिया। एक बार उनका बल्ला गरजना शुरू हुआ तो वे अजेय हो गए।

इस पारी के साथ अब बटलर ने 53.18 के शानदार औसत के साथ आरसीबी के खिलाफ 585 रन बना लिए हैं। नीलामी के दौरान बटलर गुजरात टाइटंस के लिए सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उनके 110 आईपीएल मैचों में 3,748 थे। ये उनका 21वां अर्धशतक था।

बटलर ने चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने के बाद इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। उन्होंने कहा कि इसके बाद वे कुछ समय तक निराश थे।