Breaking News

इस्तीफे से पहले इमोशनल सीन... सिद्धारमैया के पैर छूते दिखे शिवकुमार     |   ट्विशा शर्मा केस: गिरिबाला के घर CBI की मौजूदगी, 2 घंटे से सख्त पूछताछ जारी     |   छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और हीटवेव का कहर, 700 से ज्यादा वन्यजीव मृत पाए गए     |   बीजेपी ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले     |   केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई अधिकारियों के साथ बैठक की     |  

IPL 2026: वह किसी से नहीं डरता, ध्रुव जुरेल ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ, बताया धमाकेदार पारी का राज

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने अपने साथी वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में भी वह विरोधी गेंदबाज की ख्याति से भयभीत नहीं होता। पंद्रह वर्ष के सूर्यवंशी ने आईपीएल में जसप्रीत बुमराह से लेकर पैट कमिंस तक सभी की बखिया उधेड़ी है। मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड और कैगिसो रबाडा की गेंदों पर भी उन्होंने खूब रन बनाए हैं।

बुधवार को उन्होंने कमिंस को लगातार तीन छक्के लगाए। सूर्यवंशी के 29 गेंद में 97 रन की मदद से रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर दूसरे क्वालीफायर में जगह बनाई। जुरेल ने कहा, ‘‘वैभव के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि वह कुछ योजना बनाकर नहीं खेलता क्योंकि वह बहुत अभ्यास करता है और उसे खुद पर भरोसा है। उसे खुद पर एक पल को भी संदेह नहीं होता कि वह ऐसा नहीं कर सकेगा।’’

इस सत्र में छह अर्धशतक जमा चुके जुरेल ने कहा, ‘‘जब हम अकादमी में जाते हैं तो हमसे कहा जाता है कि गेंदबाज को नहीं, गेंद को देखो। 17 बरस की उम्र में हम हमेशा गेंदबाज को देखते हैं कि यह इतना बड़ा गेंदबाज है लेकिन वैभव सिर्फ गेंद को देखता है। वह किसी गेंदबाज की परवाह नहीं करता।’’

सनराइजर्स हैदराबाद के सहायक कोच जेम्स फ्रेंकलिन ने कहा, ‘‘समझ में नहीं आता कि उसे कहां गेंद डाली जाए। हमने उसे फुल लैंग्थ, लेग स्टम्प के भीतर, स्विंग हर गेंद डालकर देखा लेकिन उसने आसानी से खेल ली। पिच भी बल्लेबाजों की मददगार थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैने इस तरह की प्रतिभा कभी नहीं देखी। अभी उसके कैरियर के 25 साल बाकी है और वह बेहतर ही होता जाएगा।’’